Showing posts with label Music. Show all posts
Showing posts with label Music. Show all posts

Sunday, 10 November 2013

Apple VS Samsung Devices

एपल ने कई बड़े-बड़े दांव खेले ताकि वह फोन मार्केट में सैमसंग के आधिपत्य को समाप्त कर अपने नाम को स्थापित कर पाए। इस कड़ी में अपने महंगे आइफोन को कम कीमत में बेचना, अपने सबसे महंगे आइफोन 5एस और कथित तौर पर सस्ते आइफोन 5सी जैसे नए डिवाइस लॉंच करना आदि सभी पैंतरे आजमाने के बाद भी एपल, सैमसंग का सामना करने में पूरी तरह विफल ही साबित हुआ है।

हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट की मानें तो तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार जुलाई-सितंबर में सैमसंग ने 35 प्रतिशत हिस्सेदारी कायम की है और करीब 88.4 लाख सैमसंग डिवाइस की शिपमेंट की है। पिछली बार की तुलना में सैमसंग ने 55 प्रतिशत मुनाफा हासिल किया है वहीं सभी दांव-पेंच खेलने के बाद भी एपल के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। 

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने जुलाई-सितंबर 2012 में 32.9-33 प्रतिशत तक का मुनाफा दर्ज किया था जबकि इस बार सैमसंग को 55 प्रतिशत का लाभ हुआ है। इसके विपरीत एपल ने इस दौरान 33.8 लाख डिवाइसेस की शिपमेंट की लेकिन अपनी गति को बरकरार रखने में असफल ही साबित हुई जिसकी वजह से एपल को 13.4 प्रतिशत का घाटा उठाना पड़ा, हालांकि यह घाटा पिछली बार 15.6 प्रतिशत का था। 

विशेषज्ञों का कहना है कि चौथी तिमाही में आइफोन 5एस सभी देशों में लॉंच हो जाएगा और बहुत हद तक संभव है इसका फायदा एपल को मिल जाए और उसकी बिक्री में बढ़ोत्तरी हो। अब एपल सैमसंग को हराकर इस रेस में जीत पाता है या नहीं यह बात तो देखने वाली होगी लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा। 

Source: News in Hindi

Avoid Unwanted calls and SMS by Phone Warrior

Unwanted call and sms

नई दिल्ली। महेश अग्रवाल के पास ऑफिस की एक मीटिंग के दौरान फोन पर मैसेज आया, अगर आपको अपना मोटापा घटाना है, वजन बढ़ाना है, हाइट बढ़ानी है तो इस नंबर पर संपर्क करें। कुछ ही देर बात एक और मैसेज आया, दिल्ली-एनसीआर में 2बीएचके, 3बीएचके फ्लैट खरीदें। इसके बाद एक और एसएमएस-सस्ती प्रीमियम दर पर जीवन बीमा कराएं। मैसेज से काम नहीं बना तो एक घंटे बाद कॉल कर एक महिला ने भी यही सवाल पुछा। ये सब उस मोबाइल नंबर पर हुआ जिसपर 'डु नॉट डिस्टर्ब' (डीएनडी) सेवा चालू थी।
ये घटना केवल महेश के साथ ही नहीं बल्कि अधिकांश भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ घटती है। ऐसे करीब 15 मैसेज और कई फोन कॉल्स प्रति दिन परेशान करते ही हैं। त्योहारों में तो टेली मार्केटिंग कंपनियां सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा एसएमएस और कॉल करती हैं। उपाय क्या है? फोन तो बंद कर नहीं सकते।
फिलहाल भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़-चढ़ कर किया जा रहा है। एंड्रॉयड, विंडो फोन की बाजार में भरमार भी है। इसका तोड़ मोबाइल एप्लीकेशन कंपनी 'फोन वॉरियर' ने निकाला है। फोन वॉरियर का स्मार्टफोन एप्प को एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी और नोकिया फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।
इसे डाउनलोड करने के बाद आपका फोन अनचाही कॉल और एसएमएस से बच सकता है। साथ ही यह कॉलर की आइडेंटिटी (कॉल करने वाला कौन है) भी यूजर को बता देता है, भले ही उसका नंबर मोबाइल फोन बुक में सेव न हो। इस नए एप्लीकेशन के जरिए यूजर न केवल किसी अनचाहे नंबर से आने वाली कॉल्स को ब्लॉक कर सकता है, बल्कि ऐसे एसएमएस को भी स्पैम कैटेगरी में भेज कर ब्लॉक कर सकता है। अब तक दुनिया भर में फोन वॉरियर के 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है और यह 2.2 करोड़ स्पैम कॉल्स और मैसेज ब्लॉक कर चुका है। यह एप्लीकेशन मुफ्त है यानी आप मुफ्त में इन अनचाही मोबाइल फोन की घंटियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Source: News in Hindi

Wednesday, 23 October 2013

Apple unveiled new ipad air and ipad mini


 Apple
Hindi Newsसैन फ्रांसिस्को। एप्पल ने गैजेट बाजार में नोकिया और सैमसंग को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने नए गैजेट पेश कर दिए। इन गैजेट्स को सैन फ्रांसिस्को में हुए शो के दौरान लॉन्च किया गया। एप्पल ने आईपैड एयर, आईपैड-2 और न्यू आईपैड मिनी और दो न्यू मैकबुक प्रो लैपटॉप को लॉन्च करते ही बाजार में हंगामा मचा दिया। इनमें से कुछ एप्पल प्रोडक्ट्स की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी। भारत में इनकी उपलब्धता दिसंबर तक मानी जा रही है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।

एप्पल ने नया आईपैड 5 लॉन्च किया जिसका नाम 'आईपैड एयर' रखा गया है। पांचवीं पीढ़ी का आईपैड अपने पुराने मॉडल से 20 फीसद पतला है और केवल 0.3 इंच मोटा है। आईपैड एयर में 9.7 इंच रेटिना डिसप्ले, 5 एमपी आईसाइट कैमरा, 1.2 एमपी फेसटाइम और 10 घंटे की बैटरी है। इसमें ए7 नाम के चीप का इस्तेमाल किया गया है और एम5 मोशन कॉ-प्रोसेसर लगा हुआ है। इसकी बाजार में कीमत 499 से 799 डॉलर के बीच मिलेंगे। इसके चार वर्जन हैं-16 जीबी, 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी।
इसके अलावा एप्पल ने आईपैड मिनी को भी लॉन्च किया। इसका डिसप्ले 7.9 इंच रेटिना के साथ है। कैमरा और बैटरी आईपेड एयर के समान और कीमत 399 से 699 डॉलर के बीच रखी गई है। आईपैड मिनी दुनिया का सबसे पतला आईपैड है। आईपैड मिनी में आईपैड एयर वाले वाले सारे फीचर हैं। तेज प्रोसेसिंग के लिए आईपैड मिनी में ए5 ड्युलकोर प्रोसेसर है। वीडियो कॉलिंग के लिये 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम एचडी कैमरा है जिसमें फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिग मुमकिन है।
आईपैड मिनी का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 और गूगल नैक्सस 7 से होगा। आईपैड मिनी के तीन वर्जन हैं 16, 32 और 64 जीबी। 16 जीबी में वाईफाई है जिसकी कीमत 329 डॉलर यानी करीब 18,000 रुपये है। 64 जीबी 4जी वर्जन है जिसकी कीमत 459 डॉलर यानी करीब 24,000 रुपये है।
इस इवेंट में ही कंपनी ने दो नए 'मैक बुक प्रो' की भी घोषणा की। जिसमें से एक 13 इंच स्क्रीन और दूसरा 15 इंच की स्क्रीन वाला होगा। साथ ही जून में घोषित 'मैक प्रो' के बारे में बताया कि वह भी जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा।
न्यू मैकबुक प्रो 13 इंच के 3 मॉडल हैं। इसमें 2.4 से 2.6 गीगाह‌र्ट्ज वाला प्रोसेसर लगा है और रेटिना डिसप्ले भी है। इसका बैटरी बैकअप 9 घंटे का बताया जा रहा है। साथ ही इसका वजन 1.56 किलोग्राम और कीमत 1299 से 1799 डॉलर के बीच रखी गई है।
Related-