Thursday, 5 December 2013

Samsung Galaxy Grand 2 launched with an HD display


Samsung galaxy grand 2

Hindi Newsनई दिल्ली। कोरियाई कंपनी सैमसंग ने फिर से धमाका करते हुए अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रैंड 2 लांच किया। इस स्मार्टफोन में बेहतरीन स्क्रीन डिसप्ले के साथ अच्छा प्रोसेसर और जोरदार बैटरी भी है।
सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड जो डुअल सिम वर्जन के साथ कुछ दिनों पहले भारत आया था और कुछ ही महीनों में पॉपुलर हो गया। परंतु कुछ दिनों बाद ही इसमें शिकायतें आना शुरु हो गयीं कि इसमें ज्यादा एप डालने के बाद यह काफी स्लो हो रहा है क्योंकि इसका रैम कमजोर है।
इन सब शिकायतों को देखते हुए सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। इसमें 5.25 इंच टीएफटी एलसीडी डिसप्ले है तथा इसका रिज्योलूशन 1280 गुणा 720 पिक्सल है। साथ ही इसमें 1.2 जीएचजेड मोबाइल प्रोसेसर, 1.5जीबी रैम और 8 जीबी इंटर्नल मेमोरी है जो मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ है। गैलेक्सी ग्रैंड 2 में एंड्रायड 4.3 जेली बिन भी है।
साथ ही इसमें एलइडी फ्लैश व ऑटो फोकस के साथ 8 मेगापिक्सल पाश्‌र्र्व कैमरा तथा 1.9 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। और तो और यूजर की सुविधाओं को देखते हुए इसे अच्छे प्रोसेसर व रैम से लैस किया गया है। यही नहीं इसके लिए 2600 एमएएच बैटरी तैयार किया गया है।
फोन की इंटरनल स्टॉरेज 8 जीबी है, साथ ही इसमें 64 जीबी माइक्रो-एसडी कार्ड सपोर्ट भी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ग्लोनास शामिल हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में स्टोरी अलबम, एस ट्रांसलेटर, एस ट्रेवल, ग्रुप प्ले, सैमसंग लिंक आदि पहले से ही मौजूद हैं। पर अभी कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

Idea launches Aurus 4 Android smartphone for Rs 8,999


Idea

Hindi Newsनई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर कंपनी ने ऑरस सीरीज में नया स्मार्टफोन लांच किया। यह नया स्मार्टफोन आइडिया ऑरस 4 डुअल सिम सपोर्ट व 3 जी कैपेबिलिटी से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये भी रखी गयी है।
ऑरस 4 में 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले व 1.3 जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर है। एंड्रायड जेली बीन 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेटेड इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 512 एमबी रैम, 4 जीबी रोम और 32जीबी एक्सपैंडेबल स्टोरेज स्लॉट के साथ इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0 और 3.5 मिमी जैक भी है।
आइडिया ऑरस 4 में 1800 एमएएच बैटरी है जो 2जी में 7.5 घंटे और 3जी में 4 घंटे का टॉक टाइम देती है।

Apps for Visually empaired


apps

Hindi Newsयह बेसिक नोट टेकिंग और मेमो एप है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप नेचुरल स्पीच को रियल टाइम में ट्रांसक्राइब कर सकती है। इस एप की मदद से टच स्क्रीन फोन पर नोट्स बनाना आसान हो जाता है।
वॉकी टॉकी:
हालांकि प्ले स्टोर पर बहुत सी नेविगेशन एप्स हैं, लेकिन विजुअली इंपेयर्ड यूजर्स के लिए यह बेस्ट है। यह एप वॉकिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने वालों के लिए हैं। जैसे ही किसी लोकेशन पर पहुंचेंगे, यह एप बोल कर लोकेशन बता देगी।
योर मैग्नीफाइंग ग्लास:
अगर टेक्स्ट पढ़ने में परेशानी होती है, तो अपने फोन के कैमरे को मैग्निफाइंग ग्लास में कनवर्ट कर सकते हैं। एप को टैप करके टेक्स्ट पर रखने की जरूरत है, जूम करके टेक्स्ट को बेहद आसानी से पढ़ा जा सकता है। इमेज की फोटो लेकर उन्हें गूगल ड्राइव में सेव कर सकते हैं।
आइडियल एसेसिबिलिटी इंस्टॉलर:
इस एप में ऐसे तमाम फीचर्स हैं, जो विजुअली इंपेयर्ड और ब्लाइंड एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहद काम के हैं। यूजर किकबैक, साउंडबैक और टॉकबैक को फटाफट इंस्टाल कर सकते हैं। इस एप में ऑडिबिल, वाइब्रेशन और स्पोकन एलिमेंट जैसे फीचर्स भी हैं।

Karbonn launches titanium X Smartphone

                 karbonn mobiles
Hindi Newsलेटेस्ट स्मार्टफोन की आए दिन होती लॉंचिंग के बीच कार्बन ने भी अपना नया और बेहतरीन स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया है। टाइटेनियम एक्स के नाम से लॉंच हुए इस नए कार्बन स्मार्टफोन की कीमत 18,490 रखी गई है, जिसकी घोषणा पिछले वर्ष ही कार्बन कंपनी द्वारा कर दी गई थी।
कार्बन के इस नए स्मार्टफोन टाइटेनियम एक्स की अगर बात करें तो यह एंड्रायड जेलीबीन 4.2 पर चलता है। क्वाड-कोर 1.5 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से संचालित टाइटेनियम एक्स की फुल एचडी स्क्रीन 5 इंच और 1080X1920 रेजोल्यूशन वाली है। इस फोन का एलईडी फ्लैश वाला रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। इस फोन में आपको 16 जीबी इंटरनल मेमोरी मिलेगी जिसे आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कार्बन के इस स्मार्टफोन में आपको एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा और आपको बता दें इस खूबी के साथ टाइटेनियम पहला ऐसा भारतीय स्मार्टफोन बन गया है जिसमें यूजर्स को एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। यह फोन 2300 एमएएच बैटरी पर चलता है जिसके अनुसार आप 6 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं। इस फोन में आपको कई और सेंसर भी मिलेंगे जैसे जी-सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर। कंपनी को उम्मीद है कि कार्बन टाइटेनियम एक्स की सहायता से भारतीय मोबाइल मार्केट को एक विशिष्ट पहचान मिल सकती है।

Sunday, 1 December 2013

Safetypin app for Safety


Safetypin

Hindi Newsनई दिल्ली। सिक्योरिटी के लिए एंड्रॉयड और आइओएस डिवाइसेज के लिए एक नया एप सेफ्टीपिन लॉन्च किया गया है।
यह मैप बेस्ड एप्लीकेशन है, जिसमें यूजर अपने आसपास, ऑफिस या किसी जगह को सर्कल से मार्क कर सकते हैं और उन जगहों को सेफ्टी और सिक्योरिटी के आधार पर रेट कर सकते हैं। इसमें इनफॉरमेशन को दूसरे यूजर्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इसमें यूजर बता सकते हैं कि किसी रोड या किसी खास जगह पर स्ट्रीट लाइट है या नहीं। साथ ही वह इलाका कितना सेफ है, इसकी भी मार्किंग कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें फोटो अपलोडिंग का भी ऑप्शन है और दूसरे यूजर्स उस पर कमेंट भी कर सकते हैं। इसमें अनसेफ एरिया के लिए रेड, मॉडरेटली सेफ के लिए ऑरेंज और सेफ के लिए ग्रीन मार्किंग का ऑप्शन है। यूजर्स उस इलाके में हाल-फिलहाल हुए वाकयों का भी जिक्र कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स नजदीकी मेडिकल स्टोर और पुलिस स्टेशन की भी इनफॉरमेशन दे सकते हैं। यूजर इस एप को प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Enhanced by Zemanta

3.5G USB Dongal of Zebronics

                  good news
Hindi Newsनई दिल्ली। जेब्रोनिक्स ने सोनिक नाम से 3.5जी यूएसबी डोंगल लॉन्च किया है, जिसमें यूजर स्टैंडर्ड सिम लगा सकते हैं। इसमें 3.5जी एचएसडीपीए यूएसबी मॉडम से यूजर 7.2 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।
जेब्रोनिक्स सोनिक यूएसबी डोंगल सभी 2जी और 3जी नेटव‌र्क्स को सपोर्ट करता है। सिम ऑप्शन होने की वजह से इसमें यूजर्स को किसी भी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी का सिम लगाने की आजादी मिलती है।
यह विंडोज एक्सपी, विस्टा, विंडोज 7 और 8 के साथ मैक ओएस को भी सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन सॉफ्टवेयर होने की वजह से इंस्टालेशन के दौरान सॉफ्टवेयर सीडी की जरूरत नहीं पड़ती।
इसके वैल्यू फीचर्स में वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और 16 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,500 रुपये रखी है।
Enhanced by Zemanta

4.5 inch screen smartphone of Iball

                                             Iball
Hindi News:नई दिल्ली। आइबॉल ने एंडी 4.5जी नाम से बडी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए फोन में 4.5 इंच की क्यूएचडी आइपीएस स्क्रीन लगी है।
नया फोन 4.2 जैलीबीन ओएस को सपोर्ट करता है और इसमें 1.3 गीगाह‌र्ट्ज का डुअल कोर कॉर्टेक्स ए7 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टी-टास्किंग को आसान बनाता है। नया फोन 3जी, जीपीएस, वाई-फाई को सपोर्ट करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जिसमें पैनोरमा फीचर, फेस डिटेक्शन के साथ स्माइल शॉट फीचर भी है।
इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इसमें 1700 एमएएच की बैटरी लगी है। इसमें गेस्चर फीचर भी है, मीटिंग या कॉन्फ्रेंस के दौरान अनवॉन्टेड कॉल ऑटोमैटिकली म्यूट करने के लिए केवल फोन को पलट कर रखने की जरूरत है। कंपनी ने एंडी 4.5जी की कीमत 7,499 रुपये रखी है।


Enhanced by Zemanta